फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- नौकरी नहीं दे सकते तो पांच लाख रोजगार की गारंटी क्यों दी

Tue, 25 Aug 2026 07:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद कह रहे हैं कि सरकार नौकरी नहीं दे सकती, तो कांग्रेस ने चुनाव के दौरान पांच लाख रोजगार और एक लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी क्यों दी थी। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद कह रहे हैं कि सरकार नौकरी नहीं दे सकती, तो कांग्रेस ने चुनाव के दौरान पांच लाख रोजगार और एक लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी क्यों दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने युवाओं और महिलाओं को गुमराह कर सत्ता हासिल की। वाकआउट के बाद विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों के प्रदर्शन के दौरान जयराम ने कहा कि सरकार पूर्व भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद कर बदले की राजनीति कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने हिमकेयर, सहारा और पेंशन योजनाओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि हिमकेयर के भुगतान रुकने से मरीजों को इलाज में दिक्कतें आ रही हैं और कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक द्वेष के तहत भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करवाने का दबाव बना रही है। आरोप लगाया कि विजिलेंस अधिकारियों पर केस बनाने का दबाव बना रहे हैं। विपक्ष को बदनाम करने के लिए राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया और पूरी कोशिश की कि सदन की कार्यवाही का वीडियो न दिया जाए। आज सदन का वह वीडियो आ गया और मुख्यमंत्री का झूठ बेनकाब हो गया है। अब उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें