फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट सब कमेटी गठित: हिमाचल में लंबे समय से घरों से दूर सेवाएं दे रहे कर्मियों को तबादलों में मिलेगी राहत

Thu, 05 Nov 2026 06:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

लंबे समय से अपने गृह क्षेत्रों से दूर सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारियों को तबादलों में राहत मिल सकती है। सरकार ऐसे कर्मचारियों को उनके घरों के नजदीक तैनाती का अवसर देने के लिए तबादला नीति में नए प्रावधान करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से अपने गृह क्षेत्रों से दूर सेवाएं दे रहे सरकारी कर्मचारियों को तबादलों में राहत मिल सकती है। सरकार ऐसे कर्मचारियों को उनके घरों के नजदीक तैनाती का अवसर देने के लिए तबादला नीति में नए प्रावधान करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई है। मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। कमेटी व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 (सीजीपी-2013) के तहत मौजूदा तबादला व्यवस्था की समीक्षा करेगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों में काडर से जुड़ी विसंगतियों और कर्मचारियों की पदोन्नति में आ रही बाधाओं पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

मंत्री राजेश धर्माणी ने ये कहा
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि प्रदेश में कई कर्मचारी लंबे समय से अपने घरों से काफी दूर तैनात हैं। ऐसे कर्मचारियों को राहत देने और उनके गृह क्षेत्रों के नजदीक तैनाती का अवसर उपलब्ध करवाने के लिए व्यवस्था में जरूरी प्रावधान करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कमेटी विभिन्न विभागों में कैडर रिव्यू भी करेगी। कई विभागों में अलग-अलग पदों का कैडर स्तर अलग-अलग है। कुछ पद डिवीजन स्तर के कैडर में शामिल हैं, जबकि कुछ सर्किल स्तर के कैडर के तहत आते हैं। वहीं, कई मामलों में कर्मचारियों की नियुक्ति राज्य स्तर पर होती है, लेकिन बाद में उन्हें डिवीजन स्तर का कैडर लेटर जारी कर दिया जाता है। इससे कैडर को लेकर विसंगतियां पैदा होती हैं। कमेटी इन मामलों की समीक्षा कर उचित समाधान तलाशेगी।
विज्ञापन

पदोन्नति में आ रही बाधाओं को भी दूर करने पर होगा मंथन
मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में कर्मचारियों की पदोन्नति का चैनल भी बाधित हो रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। कमेटी इस समस्या का अध्ययन करेगी और पदोन्नति की प्रक्रिया में आ रहे गतिरोध को दूर करने के उपाय सुझाएगी। कैबिनेट सब कमेटी में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को सदस्य बनाया गया है। कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें