फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सरकार और HRTC कर्मियों में नहीं बनी बात, निगम बोला 5 करोड़ देंगे, कर्मी बोले-59 करोड़ दें

Wed, 05 Mar 2025 07:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी के कर्मचारियों की बुधवार को लंबित देनदारियों को लेकर निगम उपाध्यक्ष वाइस चेयरमैन अजय वर्मा के साथ बैठक विपल रही। हालांकि निगम उपाध्यक्ष से हुई वार्ता के बाद चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों को माना भी है। 
विज्ञापन
शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में आपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते एचआरटीसी कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन और निगम उपाध्यक्ष अजय वर्मा के बीच हुई बैठक में लंबित वित्तीय लाभों को छोड़कर कुछ मांगों पर सहमति बनी। एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन लंबित वित्तीय लाभों जारी करने पर अड़े रहे। निगम उपाध्यक्ष ने वित्तीय स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए पांच करोड़ रुपये जारी करने का बात कही। उधर यूनियन ने मुख्यमंत्री के आश्वासन का हवाला देते हुए कहा कि 59 करोड़ रुपये जारी किए जाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि पांच करोड़ से बात नहीं बनने वाली है। ऐसे में यूनियन ने आंदोलन जारी करने का एलान किया।

विज्ञापन


एचआरटीसी कर्मचारियों की रात्रि भत्ता, डीए की किश्त और 160 करोड़ रुपये की अन्य वित्तीय देनदारियां हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा के साथ हुई बैठक में यूनियन के पदाधिकारी 65 महीने के नाइट ओवरटाइम और एरियर की किस्त जारी करने पर अड़े रहे। वहीं, निगम प्रबंधन को चेताया कि यदि 6 मार्च तक नाइट ओवरटाइम का राशि खातों में नहीं आई तो प्रदेश में आंदोलन होगा। इस आंदोलन में चक्काजाम भी हो सकता है।

निगम उपाध्यक्ष से हुई वार्ता के बाद चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों को माना भी है। मार्च तक अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करना, तनख्वाह समय पर देना, वेतन विसंगतियां का मामला सरकार से उठना आदि मांगों पर सहमति बनी है। उपाध्यक्ष ने वित्तीय लाभों को देने के लिए 5 करोड़ की राशि जारी करने की बात कही।

ठाकुर ने कहा कि आगामी दो दिन में निगम कर्मचारियों की फिर से बैठक होगी और रणनीति तैयार की जाएगी। निगम प्रबंधन और सरकार को वीरवार को फिर से नोटिस देंगे। दो से तीन दिन का और समय देंगे। इसके बाद यूनियन सरकार को और समय नहीं देगी। प्रदेश में बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने निगम प्रबंधन काे चेताया कि प्रबंधन पहले ही लांग रूट की बुकिंग बंद कर दे। यदि 6 मार्च के बाद आंदोलन हुआ और चक्का जाम हुआ तो चालक बसें नहीं चलाएंगे। इससे लोगों को परेशानी आती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

छुटभैये नेताओं को चेतावनी
एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन ने कहा कि कुछ छुटभैये नेताओं ने एचआरटीसी का बेड़ा गर्क किया है। उन्हें चेतावनी दी है कि वे ओच्छी हरकतों से बाज आ जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें