फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Governor: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- भारत को नशामुक्त राष्ट्र बनाने की आवश्यकता

Mon, 06 Jan 2025 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि भारत को नशामुक्त राष्ट्र बनाने की नितांत आवश्यकता है।
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में आयोजित बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार को राजभवन में आयोजित बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दे पर बल देते हुए कहा कि भारत को नशामुक्त राष्ट्र बनाने की नितांत आवश्यकता है।

विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल ने नेहरू युवा केंद्र संगठन की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं को सशक्त करने तथा उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं और उनकी ऊर्जा, विचार और सकारात्मक सहभागिता से देश का भविष्य तय होता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक अनूठा मंच है जिसके माध्यम से न केवल सीमावर्ती क्षेत्र के युवा एकसाथ आते हैं बल्कि सांस्कृतिक दूरियां भी घटती हैं, जिससे एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक बल मिलता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और सीमावर्ती राज्य होने के कारण सामरिक दृष्टि से भी एक विशेष स्थान है। प्रदेश के जवानों के अदम्य साहस और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बुलंद हौसलों के चलते राष्ट्र की सुरक्षा व अखंडता को बनाए रखने में इनका विशेष एवं अद्वितीय योगदान है। राज्यपाल ने बताया कि इस तरह की पहल हमें प्रदेश के लोगों के बलिदानों व उनके संघर्षों को जानने का अवसर प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों से भाग लेने आए युवाओं के लिए एक अनूठा अवसर है जिसके माध्यम से वे चर्चाओं में भाग लेते हुए अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं तथा एक दूसरे से सीख सकते हैं। राज्यपाल ने नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा युवाओं को सशक्त करने व उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार करने के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों को भविष्य में भी जारी रखने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग संबंधी जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जाए। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दे पर बल देते हुए कहा कि भारत को नशामुक्त राष्ट्र बनाने की नितांत आवश्यकता है।

हिमाचल प्रदेश नेहरू युवा केंद्र संगठन की निदेशक ईरा प्रभात ने इस अवसर राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी। नेहरू युवा केंद्र जिला शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने सक्रियता से भाग लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें