फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: फिर बिगड़ा मौसम, रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी , जानें 12 जनवरी तक का पूर्वानुमान

Mon, 06 Jan 2025 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू

सार

लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सोमवार सुबह से रोहतांग, कोकसर, केलांग सहित कई रिहायशी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। 
विज्ञापन
रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सोमवार सुबह से रोहतांग, कोकसर, केलांग सहित कई रिहायशी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं सुबह से ही कुल्लू में  बादल छाए रहे।

विज्ञापन




शाम को राजधानी शिमला में भी माैसम बिगड़ा। शहर में बारिश हुई और टुटू में ओलावृष्टि हुई। जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। बागवान व किसान अच्छी बारिश-बर्फबारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लाहौल में पिछले दिनों बर्फबारी के बाद 50 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन




माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। 7 से 10 जनवरी तक सभी भागों में माैसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कुछ भागों में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 12 से माैसम साफ रहने की संभावना है। उधर, निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर 6 से 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.0, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 6.0, कल्पा 1.6, धर्मशाला 6.5, ऊना 5.8, नाहन 8.5, केलांग -2.5 , पालमपुर 5.2, मनाली 5.9, कांगड़ा 8.8, मंडी 6.5, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 6.6, चंबा 8.0, डलहाैजी 2.8, जुब्बड़हट्टी 6.9, कुफरी 1.6, कुकुमसेरी -0.7, नारकंडा 0.9, भरमाैर 3.3, रिकांगपिओ 4.8, सेऊबाग 4.0, धाैलाकुआं 7.2, बरठीं 5.9, समदो 1.3, कसाैली 6.6, सराहन 5.6, ताबो -1.9 व बजाैरा में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें