फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी

Tue, 13 Aug 2013 12:47 AM IST
भुंतर (कुल्लू)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की सबसे पुरानी हवाई पट्टी भुंतर में एक बार फिर से रौनक लौटने वाली है। ढाई माह तक हवाई सेवाएं बंद रहने के बाद 15 सितंबर से कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट भुंतर के लिए फिर से हवाई सेवा बहाल होने जा रही हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष शुरू से ही भुंतर के लिए हवाईऱ् सेवा सुचारु रूप से नहीं चली। पर्यटन सीजन के बीच भी हवाई सेवाएं बाधित रहीं। इसका खामियाजा जिले के पर्यटन उद्योग को उठाना पड़ा है।

समय से पूर्र्र्व आए मानसून ने भी जहाज की राह में रोड़े अटकाए और एक जुलाई से भुंतर के लिए उड़ान बंद कर दी। ढाई माह बाद 15 सितंबर से दोबारा हवाई सेवाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा के नियंत्रक वाईके शर्र्मा ने बताया कि 15 सितंबर से कुल्लू घाटी के लिए एक बार फिर एयर इंडिया का जहाज उतरना शुरू हो जाएगा। इसकी समय सारणी जल्द तय होगी। कंपनी ने उड़ानें शुरू करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें