फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अवैध खनन मामले में भाजपा विधायक आशीष पर एफआईआर, 36 लाख रुपये से अधिक की रॉयल्टी चोरी का खुलासा

Tue, 09 Dec 2025 09:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।

सार

हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला स्टोन क्रशर पर अवैध खनन समेत रॉयल्टी चोरी से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा/एफआईआर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने महादेवी स्टोन क्रशर पर अवैध खनन समेत रॉयल्टी चोरी के मामले में हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर को गोपनीय सूचना के आधार पर विधायक के क्रशर की जांच की गई, इसमें गंभीर लापरवाही समेत रॉयल्टी चोरी का मामला सामने आया। इसके आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी से 36 लाख से अधिक के राजस्व नुकसान का दावा किया गया है।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक जांच में लीज डीड, रॉयल्टी रसीदें, बिजली खपत रिकॉर्ड समेत डब्ल्यू एवं एक्स फॉर्म रजिस्टर के परीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। फर्म ने डब्ल्यू फॉर्म का दुरुपयोग करते हुए इसे आंतरिक परिवहन के बजाय बाहरी बिक्री के लिए इस्तेमाल किया, जिससे 28,180 मीट्रिक खनिज की अवैध निकासी और परिवहन हुआ। वहीं, अगस्त से दिसंबर 2022 के दौरान बिना रॉयल्टी भुगतान के 17,572 मीट्रिक खनिज का उत्पादन किया गया। कुल 45,752 मीट्रिक अवैध खनन से सरकार को लगभग 36.60 लाख के राजस्व नुकसान हुआ। पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना सुजानपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दबाव में पुलिस रक्षक नहीं, बल्कि भक्षक की भूमिका में है। खनन विभाग ने रॉयल्टी समेत अन्य मसलों पर उन्हें कोई नोटिस नहीं भेजा है। यह आरोप महज राजनीति है और हमीरपुर की जनता सच्चाई को भलीभांति जानती है। उनका क्रशर मार्च 2024 से बंद है। - आशीष शर्मा, विधायक हमीरपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें