बहुचर्चित जलोड़ी टनल के निर्माण को लेकर धरातल पर हरकत शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए एफसीए के आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। इसी कड़ी में 30 जुलाई को टनल निर्माण की एलाइनमेंट और एफसीए आवेदन को लेकर अलग-अलग विभागों, प्रशासन और कंपनी अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे। जलोड़ी टनल निर्माण की एलाइनमेंट तय की जा चुकी है लिहाजा, इसके फील्ड वेरीफिकेशन के लिए निर्माता अल्टीनौक कंसलटिंग इंजिनियरिंग, नेशनल हाईवे के साथ-साथ लोक निर्माण, वन, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण के माध्यम से फील्ड वेरीफिकेशन होगी और एफसीए मंजूरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।