फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शिक्षा मंत्री बोले- नदी, नालों के नजदीक नहीं बनेंगे शिक्षण संस्थान, विभाग खुद करेगा जमीन का चयन

Wed, 13 Aug 2025 07:41 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।

सार

सुंदरनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अब कोई भी शिक्षण संस्थान नदी-नालों के नजदीक नहीं बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अब कोई भी शिक्षण संस्थान नदी-नालों के नजदीक नहीं बनेंगे। आपदा के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए शिक्षण संस्थानों को नए स्थानों पर बनाया जाएगा। इसके लिए चिह्नित जगह का शिक्षा उपनिदेशक स्वयं जाकर निरीक्षण करेंगे ताकि भविष्य में संस्थानों के निर्माण को लेकर कोई प्रश्नचिह्न न लग सके और उन्हें सुरक्षित लिहाज से बनाया जा सके। यह बात उन्होंने बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र सराज का दौरा करने के बाद सुंदरनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार अब किसी भी सरकारी निर्माण से पहले इस बात को सुनिश्चित करेगी कि जहां पर यह निर्माण हो रहा है, वह जगह आपदा संभावित न हो। कहा कि प्रदेश में आपदा के कारण अधिकतर नदी-नालों के नजदीक बने शिक्षण संस्थानों को ही नुकसान पहुंचा है।

बताया कि इस बार की आपदा से प्रदेश के 523 शिक्षण संस्थानों को नुकसान पहुंचा है। इससे 30 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रभावित शिक्षण संस्थानों में सबसे ज्यादा मंडी जिले के हैं। प्रदेशभर में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए संस्थानों की संख्या 109 है। इसमें भी सबसे ज्यादा मंडी जिले के ही 29 संस्थान हैं। नए संस्थान बनाने के लिए 16 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। हिमुडा के माध्यम से यह कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

जल्द जारी होगी प्रमोशन की लिस्ट
शिक्षा मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विभाग के प्रिंसिपल, हेडमास्टर और पीजीटी की प्रमोशन लिस्ट फाइनल की जा रही है। विभाग इस कार्य में लगा हुआ है और जल्द ही इसकी अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा अन्य वर्गों की प्रमोशन लिस्ट भी विभाग की ओर से बनाई जा रही है, जिसे भी चरणबद्ध ढंग से जारी किया जाएगा। बच्चों की अपनी स्थानीय बोली से जोड़ने के लिए हर शनिवार को बैग फ्री डे में अपनी स्थानीय बोली ने वार्तालाप करने का एक पीरियड सुनिश्चित किया गया है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ शामिल होने के प्रश्न पर रोहित ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के बारे में हाईकमान ही तय करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें