फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: सिंगल डोर मिनी बसों में चालक काटेगा सवारियों के टिकट, घाटे वाले रूटों पर चलाएगा निगम

Sat, 03 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी हिमाचल के घाटे वाले ग्रामीण रूटों पर सिंगल डोर मिनी बसें चलाएगा। इनमें चालक ही सवारियों के टिकट काटेगा। 
विज्ञापन
एचआरटीसी ट्रेवलर (मिनी बस)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने बेड़े में 100 सिंगल डोर मिनी बसें शामिल करेगा। इन बसों को हिमाचल के घाटे वाले ग्रामीण रूटों पर चलाया जाएगा। सभी बसें सिंगल डोर की होंगी। इसमें परिचालक नहीं होगा। चालक ही सवारियों के टिकट काटेगा। इन बसों के आने से जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। परिवहन निगम को भी फायदा होगा।

विज्ञापन


इन बसों में परिचालक न भेजे जाने से सालाना करोड़ों की बचत होगी। कैबिनेट और बीओडी से इन बसों की खरीद करने की मंजूरी मिल गई है। अब परिवहन निगम की ओर से इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जाने हैं। नई साल में परिवहन निगम के बेड़े में यह बसें जुड़ जाएंगी।

यह मिनी बसें 14 सीटर की होंगी। इन छोटी बसों को उन रूटों पर चलाया जाएगा, जहां पर सवारियां कम हैं। निगम का मानना है कि इन रूटों पर बड़ी बसें चलाने से एचआरटीसी को घाटा हो रहा है। दूसरे इनमें सवारियों का भी अभाव है। चालक, परिचालकों के अलावा तेल का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों की सहूलियत के हिसाब से इन बसों को घाटे में भी चलाना पड़ रहा है। दूसरे, एचआरटीसी के बेड़े में कई बसें ऐसी हैं, जो पुरानी हो चुकी हैं। बार-बार ये बसें खराब हो जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विधायकों की ओर से बसों की डिमांड पिछले काफी समय से की जा रही है। विधायक प्राथमिकता की बैठक में भी यह मामला उठा था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन निगम 100 मिनी बसें खरीद रहा है। इन बसों को घाटे वाले रूटों पर चलाया जाना है। परिवहन निगम रिपोर्ट तैयार कर रहा है कि किन रूटों पर कितनी सवारियां हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें