उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले शिक्षण संस्थानों को अधिशासी अभियंता संबंधित लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किया नवीनतम भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र और मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी शिमला द्वारा जारी नवीनतम अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र की प्रति को साथ दर्शाना होगा। इसके अलावा एनसीटीई द्वारा डीएलएड करवाने को जारी मान्यता पत्र और संस्थान में तैनात स्टाफ की नवीनतम सूची भी संलग्न करनी होगी।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले संस्थान को संबद्धता फीस के रूप में 37,760 रुपये जमा करवाने होंगे। इसमें 30 हजार रुपये संबद्धता फीस, दो हजार रुपये आवेदन पत्र की फीस के अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी के रूप में 5760 रुपये 14 मई तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 19 मई तक 5,000 रुपये विलंब शुल्क 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ आवेदन करना होगा।