फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: डीएलएड के लिए 12 तक जमा करवाएं संबद्धता फीस, शिक्षा बोर्ड ने निजी शिक्षण संस्थानों को दिए आदेश

Mon, 28 Apr 2025 05:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों से संबद्धता फीस जमा करवाने को कहा है। कितनी होगी फीस जानें सबकुछ खबर में...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों से संबद्धता फीस जमा करवाने को कहा है। फीस बिना विलंब शुल्क के साथ 14 मई तक जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 19 मई तक 5,000 रुपये लेट फीस भी उन्हें 18 फीसदी जीएसटी के साथ भरनी होगी।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए डीएलएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस दौरान डीएलएड प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर संबद्धता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों को भी एनसीटीई द्वारा निर्धारित की सीटों अनुसार छात्रों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन निजी शिक्षण संस्थानों को एनसीटीई से डीएलएड की मान्यता और शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है, केवल वही संस्थान डीएलएड की संबद्धता के लिए बोर्ड के पास आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले शिक्षण संस्थानों को अधिशासी अभियंता संबंधित लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किया नवीनतम भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र और मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी शिमला द्वारा जारी नवीनतम अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र की प्रति को साथ दर्शाना होगा। इसके अलावा एनसीटीई द्वारा डीएलएड करवाने को जारी मान्यता पत्र और संस्थान में तैनात स्टाफ की नवीनतम सूची भी संलग्न करनी होगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले संस्थान को संबद्धता फीस के रूप में 37,760 रुपये जमा करवाने होंगे। इसमें 30 हजार रुपये संबद्धता फीस, दो हजार रुपये आवेदन पत्र की फीस के अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी के रूप में 5760 रुपये 14 मई तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 19 मई तक 5,000 रुपये विलंब शुल्क 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ आवेदन करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें