फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दारचा-शिंकुला मार्ग सभी वाहनों के लिए बहाल, बीआरओ ने हटाई बर्फ

Fri, 08 May 2026 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

सीमा सड़क संगठन ने प्रशासन को सूचित किया है कि 126 आरसीसी के तहत आने वाला दारचा-शिंकुला मार्ग अब पूरी तरह दो-लेन यातायात के लिए तैयार है। इस मार्ग पर भारी और हल्के दोनों प्रकार के वाहन सुरक्षित रूप से चल सकते हैं।
विज्ञापन
दारचा-शिंकुला मार्ग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दारचा-शिंकुला सड़क मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। इस संबंध में उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने शुक्रवार को आदेश जारी किए।

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन ने प्रशासन को सूचित किया है कि 126 आरसीसी के तहत आने वाला दारचा-शिंकुला मार्ग अब पूरी तरह दो-लेन यातायात के लिए तैयार है। इस मार्ग पर भारी और हल्के दोनों प्रकार के वाहन सुरक्षित रूप से चल सकते हैं। मार्ग पर बर्फ हटाने और सड़क बहाली का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 एवं 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मार्ग को दोनों ओर से यातायात के लिए खोलने के आदेश जारी किए हैं। कहा कि यातायात का संचालन मौसम और सड़क की स्थिति के अनुसार किया जाएगा। ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें