फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: 27 को मध्यप्रदेश जाएंगे सुक्खू, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री, जानें क्या है वजह

Sat, 25 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 27 जनवरी को मध्य प्रदेश जाएंगे। 26 जनवरी को राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 27 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू जाएंगे। महू से कांग्रेस संविधान अभियान शुरू करेगी। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित नेता विपक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


26 जनवरी को राजधानी शिमला में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। एक से तीन फरवरी तक मुख्यमंत्री सुक्खू का दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करने का कार्यक्रम है। संविधान को बचाने के लिए 27 जनवरी को बाबा साहब की जन्मस्थली महू में कांग्रेस बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता लोगों के बीच जाएंगे। यह यात्रा 27 जनवरी को डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली महू में पहुंचेगी। इस अवसर पर महू में कांग्रेस की पूरी कार्यसमिति शामिल होगी। सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और सांसद इसमें शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें