फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : सीएम सुक्खू बोले- शिपकी ला पास से मानसरोवर यात्रा करने का मामला वाणिज्य मंत्रालय से उठाएंगे

Tue, 23 Sep 2025 07:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिपकी ला पास से मानसरोवर यात्रा करने का मामला वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष उठाया जाएगा। सीएम ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन के आयामों को विस्तार दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नौर के शिपकी ला पास से अतिरिक्त मार्ग के रूप में मानसरोवर यात्रा को शुरू किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस बारे अवगत कराया गया है। राज्य सरकार कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अब केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाएगी। सीएम ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन के आयामों को विस्तार दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इस कड़ी में लाहौल-स्पीति के काजा में स्टार गेजिंग सुविधा का शुभारंभ किया है। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जुलाई 2025 तक 1,58,580 देशी और 4,570 विदेशी पर्यटकों ने स्पीति और लांगजा की खुबसूरत वादियों को निहारा।

सीएम ने कहा है कि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उच्च स्तरीय कंप्यूटरीकृत दूरबीन प्रदान की गई है। स्पीति का स्वच्छ वातावरण खगोल पर्यटन और स्टार गेजिंग गतिविधियों के लिए अच्छा है। काजा, लांगजा और रंगरिक क्षेत्रों के लोग इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। लाभार्थियों को बुधवार को दूरबीन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


स्पीति के 14,500 फुट पर स्थित लांगजा को जीवाश्म गांव के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर पुरातन जीवाश्म पाए गए हैं। घाटी के ग्रामीणों का मानना है कि लांगजा देवी-देवताओं का घर है। इस पहल से क्षेत्र में खगोलविद और अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि रखने वाले शोधकर्ता, पर्यटक स्टार गेजिंग के साथ स्पीति के अनुपम सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देख और जान सकेंगे। सरकार की यह पहल विज्ञान और संस्कृति को जोड़ने का काम कर रही है। इससे क्षेत्र में होम-स्टे और होटल उद्यमियों को भी लाभ मिलेगा। भारत और चीन सीमा व्यापार फिर खोलने पर सहमत हो गए हैं और शिपकी ला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा करवाने की सहमति बनी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें