फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : विदेश भेजने के नाम पर 6.70 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज; जांच में जुटी बिलासपुर पुलिस

Tue, 23 Sep 2025 07:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी हुई है। वहीं, पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश भेजने का झांसा देकर 6.70 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मोहम्मद इल्यास पुत्र शब्बीर हुसैन निवासी डियारा सेक्टर ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई है कि एजेंट रॉबर्ट केनेडी ने उससे और उसके रिश्तेदारों से धोखे से राशि वसूली और फरार हो गया।

विज्ञापन


शिकायत में बताया गया है कि रॉबर्ट केनेडी ने विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर मोहम्मद इलियास, सोहेल खान, सेहनाज, नजमा और आरिफ हुसैन से कुल 6,70,000 रुपये हड़प लिए। शिकायत के अनुसार मोहम्मद इलियास ने 1,60,000 रुपये, सोहेल खान ने 1,75,000 रुपये, शहनाज ने 90,000 रुपये, नजमा ने 1,75,000 रुपये और आरिफ हुसैन ने 70,000 रुपये आरोपी के कहने पर हर्षल उमेश खाता संख्या 60529857796 और यश सोनकर खाता संख्या 60545275821 में जमा कराए।

रकम लेने के बाद रॉबर्ट केनेडी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने कहा कि पुलिस ने मोहम्मद इलियास की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की अग्रिम राशि जमा करने से पहले पूरी जानकारी और वैध दस्तावेज जरूर चेक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें