शिमला के जाठिया देवी में नया शहर बसाने पर फैसला जल्द
राजधानी शिमला से सटे जाठिया देवी में नया शहर बसाने पर जल्दी फैसला होगा। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के विचाराधीन है।
निजी कंपनियां पहले से रॉयल्टी नीति का कर रहीं अनुपालन
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत परियोजनाओं में पहले 12 वर्षों के लिए 12 प्रतिशत, 18 वर्षों के लिए 18 और फिर 10 वर्षों के लिए 30 प्रतिशत रॉयल्टी की अनिवार्यता की गई है। निजी कंपनियां पहले से इस नीति का अनुसरण कर रही हैं और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को भी इसकी अनुपालना करनी चाहिए।
ग्रीन बोनस : पहाड़ी राज्यों के लिए अलग नीति बनाने पर विचार
हिमाचल से ग्रीन बोनस का मामला उठाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रीन एनर्जी की तरफ बढ़ने का है। इसकी मांग भी है। इसके लिए पहाड़ी राज्यों के लिए अलग नीति बनाने पर विचार करेंगे। राज्य सरकार ने बीबीएमबी क्षेत्र में पानी पर खेल गतिविधियों और इसका पानी पीने के लिए इस्तेमाल पर एनओसी की शर्त हटाने का भी मामला उठाया है, इस पर खट्टर ने आश्वस्त किया कि एनओसी लेने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।