मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि हर साल में हर साल एचआरटीसी को 1000 करोड़ रुपये दिया जा रहा है। हर माह 60 करोड़ रुपये ग्रांट के रूप में सरकार एचआरटीसी को दे रही हैं। यह पहली बार हुआ है कि 2 साल में इतनी बसों की खरीद हुई है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश का हर कोना सड़कों से जुड़ा है ऐसे में उस सड़क पर एचआरटीसी बसें जा रही हैं। एचआरटीसी भविष्य में लाभ कमाएं इसके लिए कार्य किया जा रहा है। प्रदेश आत्मनिर्भर बने इसके लिए सभी विभाग भी कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग में भी व्यवस्था परिवर्तन हुआ है।