फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के इस आश्रम की जांच कराएंगे मुख्यमंत्री

Thu, 19 Sep 2013 02:35 AM IST
अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मतरालियों स्थित आसाराम बापू के आश्रम की जांच होगी। यदि वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल में नरेंद्र मोदी फैक्टर बेअसर रहेगा। मोदी बतौर पार्टी महासचिव हिमाचल प्रभारी रहे थे। उस समय भी कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को कामयाबी मिली थी।

उन्होंने स्वीकार किया कि पंजाब और हरियाणा के विरोध के चलते हिमाचल का औद्योगिक पैकेज समय से पहले बंद कर दिया गया।

उन्होंने तर्क दिया कि केंद्र में विरोध करने वाले राज्यों की लॉबी ज्यादा मजबूत होने के कारण उनकी बात को बल मिला।

सच्चाई यह है कि पंजाब और हरियाणा से एक भी उद्योग हिमाचल में नहीं लगा। फिर भी केंद्र ने हिमाचल का औद्योगिक पैकेज समय से पहले रोक दिया। वह खुद प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, वित्तमंत्री पी चिदंबरम और केंद्रीय उद्योग मंत्री से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम जन का और सरकारी निर्माण कार्य रेत-बजरी न मिलने से प्रभावित नहीं होगा।

खनन नियमों में स्थानीय लोगों को ढील दी जाएगी। एक माह में नई खनन नीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश से बाहर रेत-बजरी बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रदेश सरकार एचआरटीसी के बेडे़ में एक हजार नई बसें शामिल करेगी।

पहली खेप में 500 बसें आएंगी। इस दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली और अजय सोलंकी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें