फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा ने नौ जिला अध्यक्ष किए नियुक्त, ये रही लिस्ट; सात जिलों में कल होगा चुनाव

Sun, 05 Jan 2025 05:38 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नौ जिलों में निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं, अन्य 7 जिलों में सोमवार यानी 6 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
बीजेपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के संगठन चुनाव को लेकर रविवार को नौ संगठनात्मक जिलों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है। ज्यादातर जगह शांतिपूर्वक चुनाव हुए और सभी नौ जिलों में निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रदेश में भाजपा के 16 संगठनात्मक जिले हैं। जिसमें से 16 में चुनाव प्रक्रिया चली हुई है।

विज्ञापन


अन्य 7 जिलों में सोमवार यानी 6 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रदेश में हो रहे संगठन के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि सर्वसम्मति से नौ जिलों में चुनाव पूरे हो गए हैं। अन्य सात जिलों में भी सोमवार तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी राज्य स्तर के बड़े नेताओं को दी गई है।

विज्ञापन


कहां कौन बना अध्यक्ष?
चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागिनी रकवाल, देहरा से अजय खट्टा, कुल्लू से अमित सूद, सुंदरनगर से हीरा लाल, मंडी से निहाल चंद शर्मा, सोलन से रतन सिंह पाल, सिरमौर से धीरज गुप्ता और लाहौल स्पीति से रिंगजिन हरियाप्पा को अध्यक्ष चुना गया है। सुंदरनगर से अध्यक्ष बने हीरा लाल जिला मंडी के तहत आने वाले करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। इसी तरह रतन सिंह पाल जिला सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को दी बधाई
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संगठनात्मक  जिला मंडी और सुंदरनगर में आयोजित  संगठन पर्व  जिला अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और मंडी से निर्वाचित निहालचंद शर्मा और सुंदर नगर से पूर्व विधायक हीरालाल को पुनः नया दायित्व मिलने पर मिलकर बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के नौ संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्ष का चयन हो चुका है इसमें सोलन से रत्न पाल सिंह, कुल्लू से अमित सूद चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागनी रकवाल, लाहौल स्पीति से रिंग जिन हरियाप्पा, सिरमौर  से धीरज गुप्ता, देहरा से अजय खट्टा को दायित्व दिया गया है। उन्होंने सभी को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश में भाजपा को नई ऊंचाई तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी के अनुभव और कार्य कुशलता से प्रदेश के संगठन को मजबूती मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें