फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: भीम सेतु राष्ट्र को समर्पित, रक्षा मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन, राज्यपाल शुक्ल भी जुड़े

Wed, 07 May 2025 07:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित बीआरओ मुख्यालय से लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्मित डबल लेन भीम सेतु का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लाहौल-स्पिति के उदयपुर में नवनिर्मित डबल लेन पुल (भीम सेतु) राष्ट्र को समर्पित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्मित डबल लेन भीम सेतु देश को समर्पित किया गया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित बीआरओ मुख्यालय से वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी बिलासपुर से कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े।

विज्ञापन


राज्यपाल ने पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार, बीआरओ और प्रोजेक्ट दीपक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुल सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पहले यहां केवल 9 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा आरसीसी भीम सेतु था। जिसकी भार क्षमता मात्र 18 आर थी। इससे भारी वाहनों की आवाजाही में कठिनाई होती थी। अब इस समस्या का समाधान करते हुए नया डबल लेन पुल 21 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा तैयार किया गया है। इसकी भार क्षमता 70 आर है। यह पुल 4 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसका निर्माण कार्य 20 फरवरी 2023 को आरंभ हुआ था और 17 जनवरी 2025 को पूरा हुआ।

राज्यपाल ने उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट दीपक/38 सीमा सड़क कृतिक बल और 94 सड़क निर्माण इकाई के सभी रैंकों को बधाई दी। इससे पहले बिलासपुर में राज्यपाल का स्वागत उपायुक्त ने किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, प्रोजेक्ट दीपक के मुख्य अभियंता राजीव कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें