फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Assembly Session: सीएम बोले- भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए लेंगे 300 यूनिट मुफ्त बिजली पर फैसला

Wed, 20 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Pradesh Assembly Session : प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने को लेकर समय से विचार किया जाएगा। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए इस बाबत फैसला होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने वालों के अलावा किसी भी उपभोक्ता की बिजली सब्सिडी को बंद नहीं किया गया है। एक से अधिक बिजली मीटर लगाने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को भी सरकार सब्सिडी दे रही है। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने को लेकर समय से विचार किया जाएगा। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए इस बाबत फैसला होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आर्थिक तौर पर संपन्न परिवारों से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी। करीब 15 हजार उपभोक्ता सब्सिडी छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों को भी सब्सिडी छोड़नी चाहिए, इससे अच्छा संदेश जाएगा। कई बीपीएल परिवारों के 70 से 75 मीटर लगे हैं। इनको भी सरकार सब्सिडी दे रही है। इनसे 50 रुपये का मीटर रेंट भी नहीं लिया जा रहा। काॅमर्शियल मीटर वालों की 300 यूनिट से अधिक खपत पर सब्सिडी बंद की गई है। सब्सिडी छोड़ने से सरकार को करीब 59 लाख रुपये का आर्थिक लाभ हुआ है। कैबिनेट रैंक प्राप्त नेताओं के बिजली बिलों पर सरकार ने 17.95 लाख रुपये व्यय किया है। शिमला शहर, धर्मशाला और शिमला जोन के तहत 6,52,955 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। शिमला जोन में बचे क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर फरवरी 2026 तक लगाने का लक्ष्य है। हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जोन में मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

विज्ञापन

किसी को नौकरी से नहीं निकालेंगे
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि जानकारी है कि जिन कंपनियों को काम दिया है, उनमें से कुछ कंपनियां अन्य राज्यों में ब्लैक लिस्ट है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी जानकारी नहीं है। इसका पता लगाया जाएगा। विधायक हंसराज ने पूछा कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल जारी करने वाले युवक बेरोजगार हो जाएंगे। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी को भी नौकरी से निकालने का काम नहीं करेगी। युक्तिकरण के तहत इन्हें अन्य विभागों में शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें