लोक निर्माण मंत्री से मिलने पहुंचे किन्नौर के चांगो ग्राम के भगवान सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिला किन्नौर की लियो बाईपास सड़क और पुल जो चांगो स्थित मुख्य सड़क से जोड़े जाने की मांग काफी समय से चली आ रही है। अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। वहीं, चांगो टाशी थोंड डोल पब्लिक पुस्तकालय की छत पर टीन की चादर लगाने की मांग को लेकर किन्नौर से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिलने किन्नौर निवासी भगवान सिंह शुक्रवार को तपोवन पहुंचे।
उन्होंने कहा कि अभी तक सड़क और पुल का कार्य होना न होना बराबर है। सड़क की दूरी केवल 11 किलोमीटर है और पुल की लंबाई 75 मीटर है। लियो से ऊपर रहने वाले कुछ किन्नौर का क्षेत्र है और बाकी स्पीति का क्षेत्र आता है।