फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा: सोशल मीडिया पेज पर टिप्पणियों पर जयराम ने जताई आपत्ति, जानें सीएम सुक्खू ने क्या दिया जवाब

Fri, 05 Dec 2025 06:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

शुक्रवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने एक एजेंसी को भाजपा नेताओं की इज्जत मिट्टी में मिलाने का काम दिया है। वहीं, सीएम सुक्खू ने कहा कि मेरे खिलाफ भी भाजपा के आईटी सेल की ओर से कई पोस्ट लिखे जाते हैं, मैं ऐसी टिप्पिणयों पर ध्यान ही नहीं देता हूं। 
 
विज्ञापन
सराज में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित करते हुए। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पेज पर उनके खिलाफ हो रही टिप्पणियों को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक एजेंसी को भाजपा नेताओं की इज्जत मिट्टी में मिलाने का काम दिया है। सरकारी कोष से इस एजेंसी को पैसा जारी हो रहा है। यह व्यवस्था ठीक नहीं है।

विज्ञापन


जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरे खिलाफ भी भाजपा के आईटी सेल की ओर से कई पोस्ट लिखे जाते हैं, मैं ऐसी टिप्पिणयों पर ध्यान ही नहीं देता हूं। भाजपा के आईटी सेल ने मेरे राधे-राधे बयान का आधा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जबकि मैंने बच्चों से पूछा था कि राधे-राधे क्यों बोलते हो, इसका अर्थ क्या है। सरकार की ओर से कोई भी एजेंसी नहीं चलाई जा रही है। उधर, नेता विपक्ष ने कहा कि एजेंसी को लेकर सरकार के पास कोई जानकारी नहीं होना दुखद है। मैनें आरटीआई से सूचना प्राप्त की है। हमने एफआईआर भी दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस एजेंसी की ओर से भाजपा नेताओं को गालियां दी जा रही हैं। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसने नेता विपक्ष पर टिप्पणी की है, इसका पता लगाया जाएगा। कांग्रेस में किसी को भी गाली देने की संस्कृति नहीं है। आरटीआई की सत्यता का पता किया जाएगा। आगामी बजट सत्र में नेता विपक्ष को पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें