फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Assembly : करुणामूलक नौकरियों के लिए आय सीमा बदल सकती है सरकार, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

Tue, 02 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सदन में नगरोटा बगवां के कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली ने शून्यकाल में करुणामूलक नौकरियाें के लिए आय सीमा के प्रावधान को प्रतिव्यक्ति आय सीमा के बजाय पूरे परिवार की आय सीमा करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि करुणामूलक नौकरियों के लिए आय सीमा के प्रावधान संशोधन करने पर विचार करेगी। उन्होंने यह बात सदन में नगरोटा बगवां के कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली की ओर से शून्यकाल में उठाए गए मामले के जवाब में कही। उन्होंने करुणामूलक नौकरियाें के लिए आय सीमा के प्रावधान को प्रतिव्यक्ति आय सीमा के बजाय पूरे परिवार की आय सीमा करने का अनुरोध किया। सीएम ने सदन में कहा कि सरकार ने आय सीमा को 3 लाख रुपये किया है, मगर प्रति व्यक्ति आय सीमा 62,500 रुपये है। वह चाहते हैं कि तीन लाख रुपये की आय सीमा पूरे परिवार के लिए रखी जाए। इस पर गौर किया जाएगा।

विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के चालक के लापता होने की पंजाब के डीजीपी स्तर पर की जा रही बात : सीएम
जोगिंद्रनगर के भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने अपने क्षेत्र के एक चालक के लापता होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम से बात की जाए कि वह कहां पर हैं न तो गाड़ी है और न ही चालक कहीं है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जोगिंद्रनगर का एक टैक्सी चालक जो ओला उबर चंडीगढ़ में चलाता है। 27 अगस्त से लापता है। डीजीपी ने पंजाब के डीजीपी से सहयोग मांगा है। डीजीपी के स्तर पर बात हो रही है। क्या होता है, उससे अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शाहनहर का बैराज डैमेज हो गया तो कहीं ऐसा न हो कि सबकी लाशें पाकिस्तान में मिलें
फतेहपुर के कांग्रेस विधायक भवानी सिंह ने मामला उठाया कि गैर कानूनी क्रशर लगा होने से शाह नहर का बैराज डैमेज हो गया तो कहीं ऐसा न हो कि हम सबकी लाशें पाकिस्तान में मिलें। यह क्रशर नहीं हटा तो शाह नहर का बैराज डैमेज होगा। जिला अमृ़तसर तक नुकसान होगा। वह सरकार से अपील करते हैं कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ सीएम कार्यालय या मुख्य सचिव बात करें या कोर्ट में रिट दायर करें। डीसी होशियारपुर को पार्टी बनाया जाए। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह सही है कि पंजाब के क्रशर गैर कानूनी माइनिंग करते हैं। सीमा पर भी विवाद है। इसकी पैमाइश नहीं हुई है। एक बार यह शुरू हो चुका था, मगर यह रुक गया है। एक क्रशर नहीं हैं। इस संबंध में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें