फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए अब 30 तक आवेदन, छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी उठा सकते हैं लाभ

Mon, 15 Sep 2025 05:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए विद्यार्थी 30 सितंबर तक ईएमआईएएस पोर्टल पर पंजीकरण और इंस्पायर मानक मोबाइल एप से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ईएमआईएएस पोर्टल पर पंजीकरण और इंस्पायर मानक मोबाइल एप से आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए अभी तक जिले के 165 सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 635 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं। पहले आवेदन करने की तिथि 15 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। कई विद्यार्थी किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाएं हैं, इसलिए आवेदन की तिथि 30 सितंबर कर बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


इस योजना का लाभ छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी उठा सकते हैं। सरकारी और निजी स्कूलों के पांच-पांच विद्यार्थी इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें तीन विद्यार्थी छठी से 10वीं और दो विद्यार्थी 11वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के होने चाहिए। इस योजना में विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार किए जाते हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी नई सोच को आगे रख सकते हैं। नया और बेहतरीन विचार देने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों को अपने विचार को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह राशि विद्यार्थियों के खाते में डाली जाएगी। इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें