हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन सिमटने को है। इस साल अब तक प्रदेश में 2 करोड़ 54 लाख पेटी सेब का कारोबार हो चुका है। एमआईएस के तहत सरकार ने 82 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद पूरी कर ली है। हालांकि, 15 नवंबर तक सेब सीजन जारी रहेगा। बीते साल के मुकाबले इस साल सेब उत्पादन बढ़ा है, लेकिन सेब की औसत कीमत में गिरावट आई है। साल 2024 में सेब को 1500 रुपये प्रति बॉक्स औसत दाम मिले थे। इस साल 1200 से 1300 रुपये औसत दाम मिले हैं। उत्पादन अधिक होने के बावजूद मौसम की मार से सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुआ, जिससे बागवानों को फसल के संतोषजनक दाम नहीं मिल पाए।
| 2019-20 | 3,57,62,650 |
| 2020-21 | 2,40,53,099 |
| 2021-22 | 3,05,95,058 |
| 2022-23 | 3,36,17,133 |
| 2023-24 | 1,78,72,025 |
| 2024-25 | 1,80,52,338 (3 अक्तूबर 2024 तक) |
| 2025-26 | 2,59,16,410 (3 अक्तूबर 2025 तक) |
| (आंकड़े करोड़ पेटी में) |