चालक व पर्यटक की मारपीट में फंसी रही एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रांफू-समदो एनएच-3 पर उपमंडल काजा के हुर्लिंग में दो वाहनों में सवार पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। इस बीच, काजा से रेफर मरीज को लेकर शिमला जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। बताया जा रहा है पास देने को लेकर दोनों पर्यटक वाहनों के चालक आपस में उलझ गए थे। इसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। उधर, बीएमओ की शिकायत के बाद पुलिस ने एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना वीरवार देर शाम की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सड़क से करीब आधा घंटा तक वाहनों की रफ्तार थमी रही।
जाम में फंसी एंबुलेंस के चालक की सूचना पर बीएमओ काजा बृजेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने नंबर के आधार पर दोनों वाहनों का 64 हजार 500 रुपये का चालान काटा है। दरअसल, पास देने को लेकर टेंपो ट्रैवलर और फॉर्च्यूनर में सवार पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई थी। उधर, एंबुलेंस के फंसे होने की जानकारी मिलने पर बीएमओ डाॅ. बृजेश शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर और फॉर्च्यूनर वाहन चालकों का 64 हजार 500 रुपये का चालान किया गया है। फॉर्च्यूनर के चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185, 194 ई 100(2), 182 (4), 190 (2) और 177 के तहत कार्रवाई करते हुए 44 हजार रुपये और टेंपो ट्रैवलर वाहन चालक का 196, 111, 182 ए (4) और 177 के तहत कार्रवाई करते हुए 20 हजार 500 रुपये का चालान किया है।
ये भी पढ़ें- Shimla: आईजीएमसी रोगी कल्याण समिति की ईसी बैठक में लेगा मरीजों से 10 रुपये परामर्श शुल्क लेने का निर्णय