फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कृषि मंत्री बोले- सरकारी शिक्षकों को खुद पर विश्वास नहीं, इसलिए निजी में पढ़ा रहे अपने बच्चे

Thu, 03 Apr 2025 09:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।

सार

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने उन सरकारी शिक्षकों पर निशाना साधा जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि अधिकतर सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने ऊपर ही विश्वास नहीं है। यह बात उन्होंने लोक निर्माण विश्राम गृह जवाली में जवाली, नगरोटा सूरियां और कोटला शिक्षा खंड के स्कूल प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान कही।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने उन सरकारी अध्यापकों की तारीफ भी कि जो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इस दौरान चंद्र कुमार ने कहा है कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापकों को घर-घर पहुंचकर मुहिम चलानी चाहिए। उन्होंने दोटूक कहा कि क्षेत्र के सभी स्कूलों में छात्रों की संख्या में गिरावट चिंता का विषय है। मौजूदा समय में अध्यापक अपने कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यहां तक कि उनका पहनावा भी ड्रेस कोड के अनुरूप नहीं है। स्कूलों में उचित ड्रेस कोड लागू करवाने की जिम्मेदारी स्कूल हेड की होगी।

चंद्र कुमार ने कहा कि लेटलतीफी करने वाले अध्यापकों की सूचना हायर अथॉरिटी को भेजी जाए। वह एक महीने बाद फिर सभी स्कूल मुखियों की रिव्यू मीटिंग लेंगे और पूछेंगे कि किस स्कूल में छात्रों की कितनी संख्या बढ़ी है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य जवाली प्रभात चंद्र पावा, कोटला से बबिता सहोत्रा, नगरोटा सूरियां से हरभजन सिंह सोहल, प्रधानाचार्य हरवंत सिंह, सुखदेव सिंह, विजय कुमार, कमलेश कुमारी, अजय षर्मा, सुभाष शर्मा और मुख्याध्यापक रीतु शर्मा उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें