फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नाहन के 58 डिफाल्टरों की राजस्व अदालत में होगी पेशी, जानें पूरा मामला

Tue, 14 Jul 2026 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निगम (एससी-एसटी कॉरपोरेशन) की ओर से नाहन के 58 डिफाल्टरों की शुक्रवार को राजस्व अदालत में पेशी लगाई जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निगम (एससी-एसटी कॉरपोरेशन) की ओर से नाहन के 58 डिफाल्टरों की शुक्रवार को राजस्व अदालत में पेशी लगाई जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर दिया है। इसी के साथ निगम की ओर से बिलासपुर के 28 बडे़ डिफाल्टरों को 15 दिन के अंदर पैसा चुकाने का अंतिम नोटिस भी जारी कर दिया है। यदि वह इन दिनों में पैसा नहीं चुकाते तो निगम इन्हें भी अदालत में पेश होने के नोटिस जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने नाहन के 58 में से 20 डिफाल्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया है। इन डिफाल्टरों को 17 जुलाई को नाहन की राजस्व अदालत में पेशी के लिए बुलाया गया है। यदि वह अदालत में पैसा नहीं चुकाते, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। नाहन के 58 डिफॉल्टरों के पास निगम का लगभग 80 लाख रुपये अटके हुए हैं। डिफाल्टरों ने लगभग 15 वर्षों से निगम का पैसा नहीं चुकाया है। कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक राहुल जैन ने बताया कि निगम ने इस वर्ष डिफाल्टरों से 2 करोड़ रुपये तक वसूल करने का लक्ष्य रखा है। इस कारण निगम को अब डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें