फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh : जल्द मिलेंगी 300 नर्सें, 6 मेडिकल कॉलेजों में होगी तैनाती; आउटसोर्स पर हो रही भर्ती

Tue, 15 Jul 2025 06:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के 300 प्रशिक्षित नर्सें मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं देंगी। करीब 10,000 अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए साक्षात्कार दिए थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को जल्द ही 300 प्रशिक्षित नर्सें मिलने जा रही हैं। इनकी भर्ती आउटसोर्स से की जा रही है। साक्षात्कार के बाद अब चयनित नर्सों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इन नर्सों की तैनाती इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), टांडा, हमीरपुर, नाहन, चंबा, नेरचौक तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में की जाएगी। हर मेडिकल कॉलेज में 40 से 50 नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के करीब 10,000 अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए साक्षात्कार दिए थे। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन कंपनियों को टेंडर आवंटित किए हैं।

अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार नर्स और मरीज का अनुपात 1:2 से लेकर 1:5 तक होना चाहिए। प्रदेश के अस्पतालों में 15 से 18 मरीजों पर एक स्टाफ नर्स तैनात है। वहीं, सीसीयू और आईसीयू जैसे गंभीर रोगी वार्डों में भी तीन से चार मरीजों पर एक नर्स काम कर रही है, जबकि आदर्श स्थिति में यह अनुपात 1:1 या 1:2 होना चाहिए।
 

अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई गई है, लेकिन उसके अनुपात में नर्सिंग स्टाफ के पदों को नहीं बढ़ाया गया है। कई मेडिकल कॉलेजों के एक वार्ड में जहां 3 से 4 नर्सें होनी चाहिए, वहां केवल 1 या 2 नर्सें कार्यभार संभाल रही हैं, जिससे उन्हें छुट्टी तक नहीं मिल पा रही है।
 
विज्ञापन

सरकार ने की भर्ती प्रक्रिया शुरू
हिमाचल मेडिकल एसोसिएशन ने भी सरकार को स्टाफ की कमी पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। अब सरकार ने इन रिक्तियों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है।

मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की तैनाती शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों और स्टाफ की परेशानी कम होगी। नर्सों के अलावा अस्पतालों में अन्य रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है। - एम. सुधा, स्वास्थ्य सचिव
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें