नौवीं-11वीं की अनुपूरक परीक्षाएं 24 जुलाई को
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं का आयोजन 24 जुलाई को करेगा। इन परीक्षाओं का आयोजन संबंधित स्कूलों में आंतरिक रूप से दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 24 जुलाई को अंग्रेजी, साइंस एंड टेक्नोलाजी, गणित, सोशल साइंस, हिंदी और संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 11वीं कक्षा में इतिहास, बायोलॉजी, जियोग्राफी, अंग्रेजी, बिजनेस स्टडी, फिजिक्स, हिंदी, केमिस्ट्री, सोशोलाॅजी, इकॉनोमिक्स, राजनीति शास्त्र, अकाउंटेंसी, गणित, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और आईटीईएस विषय के लिए परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के दौरान 11वीं कक्षा के सोशोलाॅजी विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों के प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे।