फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 21 आयुर्वेदिक अस्पताल आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं से बाहर, यहां देखें पूरी सूची

Tue, 23 Jun 2026 10:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) और मुख्यमंत्री हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना (हिमकेयर) से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
हिमकेयर कार्ड(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 21 आयुर्वेदिक अस्पतालों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) और मुख्यमंत्री हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना (हिमकेयर) से हटा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी ने मंगलवार को कार्यालय आदेश जारी कर यह निर्णय लिया। इन अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के हॉस्पिटल एंगेजमेंट मॉड्यूल 2.0 में शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी सूची में शिमला का क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला भी शामिल है। यह कदम आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुर्वेदिक अस्पतालों को नए मॉड्यूल में स्थानांतरित करने की तकनीकी बाधा के कारण उठाया गया है।  सोसाइटी ने सभी संबंधित उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डी-एम्पैनल किए गए आयुर्वेदिक अस्पतालों की सूची

  1. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल बिलासपुर  
  2. सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल इसपुर  
  3. आयुर्वेदिक अस्पताल नालागढ़  
  4. आयुर्वेदिक अस्पताल हड़सर
  5. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल धर्मशाला  
  6. हल्दरकोला आयुर्वेदिक अस्पताल कांगड़ा  
  7. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल केलांग  
  8. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर  
  9. आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना  
  10. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल रेकांगपिओ
  11. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन  
  12. आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर बुशहर  
  13. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा  
  14. सर्किल आयुर्वेदिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
  15. आयुर्वेदिक अस्पताल कंदरौर  
  16. सर्किल आयुर्वेदिक अस्पताल कटराईं
  17. राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल पपरोला  
  18. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन  
  19. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी  
  20. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू  
  21. क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें