ऐसे लोगों को ज्यादा खतरा
ह्रदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक पीसी नेगी ने बताया कि ऐसे लोग जिनका वजन ज्यादा है, जो बीड़ी-सिगरेट पीते हैं, उनमें भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसके अलावा बीपी का बढ़ा होना, डायबिटीज, कॉलेस्ट्राल से भी यह खतरा बना रहता है। ऐसे लोगों को साल में एक बार रूटीन जांच करवानी चाहिए। उन्होंने हिदायत दी कि रोजाना आधा घंटा पैदल वॉक करनी चाहिए।
सर्दियों में रहें संभलकर
सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से हार्ट अटैक हुआ है, उनके लिए ठंड जानलेवा बन सकती है। ठंड के मौसम में नसें ज्यादा सिकुड़ती हैं और वह सख्त बन जाती हैं। नसों को गर्म और एक्टिव करने के लिए ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है। इससे बीपी बढ़ने से हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में एकदम ठंड में जाने से उन्हें जान का नुकसान हो सकता है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि अगर उन्हें सर्दियों के मौसम में वॉक पर जाना है तो गर्म कपड़े पहनकर जाएं।
ऐसे बचें हार्ट अटैक से
- संतुलित आहार में हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें।
- वजन पर नियंत्रण के अलावा नियमित व्यायाम करें।
- शराब का सेवन और धूम्रपान करने से बचना चाहिए।