फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं: हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में लगेंगी हाईटेक ऑटोमेशन प्रयोगशालाएं, 24 घंटे होंगे टेस्ट

Wed, 21 Oct 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हाईटेक ऑटोमेशन प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
लैब टेस्ट। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हाईटेक ऑटोमेशन प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। अगले साल जनवरी तक सभी मेडिकल कॉलेजों में लैब स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन प्रयोगशालाओं में 24 घंटे टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना है। आधुनिक मशीनों से जांच प्रक्रिया तेज होने के साथ रिपोर्ट की सटीकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे डॉक्टरों को बीमारी की पहचान करने और मरीजों के उपचार का सही निर्णय लेने में आसानी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

अभी राज्य के कई मेडिकल कॉलेजों में पुरानी मशीनों से मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर करीब 20 साल पुरानी मशीनों से जांच होने के कारण व्यवस्था को आधुनिक बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है। नई तकनीक लागू होने से मरीजों को बेहतर जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रयोगशालाओं की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही लैब संचालन के लिए तकनीशियनों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

स्वचालित प्रक्रिया से कम होंगी जांच में गलतियां
ऑटोमेशन लैब में आधुनिक उपकरणों की मदद से सैंपल की जांच के कई चरण स्वचालित तरीके से पूरे किए जा सकेंगे। इससे जांच प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी और मानवीय हस्तक्षेप कम होने से सैंपल की पहचान, जांच और रिपोर्ट तैयार करने में संभावित गलतियों को कम करने में सहायता मिलेगी। बड़ी संख्या में मरीजों के सैंपल की जांच करना भी पहले के मुकाबले आसान हो सकेगा। एक ही सैंपल से कई तरह की जांच संभव होने पर मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक सुविधाएं विकसित होने से मरीजों को बेहतर जांच सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इससे सरकारी अस्पतालों में जांच व्यवस्था की गुणवत्ता बढ़ेगी और मरीजों को बड़े चिकित्सा संस्थानों जैसी सुविधाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। -आशीष सिंहमार, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें