फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस को बंधक बनाने की चेतावनी

Sun, 24 Nov 2013 12:31 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के रवैये के विरोध में सराफा व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि आए दिन हरियाणा पुलिस किसी न किसी सराफा व्यापारी का उत्पीड़न करती है, जिससे दहशत का माहौल है।

शनिवार को कस्बे के सराफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर थाने पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष बीपी सिंह को सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आए दिन हरियाणा पुलिस यहां कस्बे में दबिश देकर व्यापारियों को उठाकर ले जाती है।

उनका मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस तीन दिन पूर्व भी एक सर्राफ को उठाकर अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि उसे सुविधा शुल्क देने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस स्थानीय थाने में आमद कराए बगैर ही व्यापारियों को सीधे उनके प्रतिष्ठानों से उठाकर ले जाती है। इस बारे में स्थानीय पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी जाती।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारियों ने भविष्य में इस तरह की घटनाएं होने पर हरियाणा पुलिस को बंधक बनाने की चेतावनी दी है।

थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बाहरी पुलिस द्वारा बिना आमद के दी गई दबिश के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में व्यापारी शिवकुमार वर्मा, हरिओम वर्मा, संजय, अनिल, राहुल, आशीष, राकेश, चमनलाल, सुभाष चंद, सुनील, अमित कुमार गुप्ता, बिल्लू वर्मा, अंकुर मित्तल, विनोद संगल, अजय बंसल आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें