फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले- औद्योगिक निवेश बढ़ाने को धारा 118 का करना होगा सरलीकरण

Fri, 14 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि धारा 118 से संबंधित मंजूरियां लेने में दो-दो साल तक लग रहे हैं। ऐसे में भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए धारा 118 का सरलीकरण करना होगा। धारा 118 से संबंधित मंजूरियां लेने में दो-दो साल तक लग रहे हैं। ऐसे में भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए भाजपा और कांग्रेस को एक साथ बैठकर प्रदेश हित में काम करना होगा। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुखराम चौधरी और जीतराम कटवाल की ओर से उद्योगों से जुड़े मामले उठाने पर उद्योग मंत्री ने यह जवाब दिया।

विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने कहा कि गत तीन वर्षों में 20 फरवरी 2025 तक प्रदेश में कुल 1854 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं। यह इकाइयां कितना उत्पादन कर रही हैं, इस संदर्भ में सूचना विभाग की ओर से संकलित नहीं की जाती हैं। कहा कि प्रदेश में कोई उद्योग बंद नहीं हुआ है। कोई भी इकाई दूसरे राज्यों में भी स्थानांतरित नहीं हुई है। उद्योगपतियों ने अन्य राज्यों में इकाइयों का विस्तार किया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्योगों का बंद होना एक सामान्य प्रक्रिया है। उद्योग बंद करने की जानकारी विभाग को नहीं दी जाती है। अस्थायी तौर पर कई कारणों से उद्योग बंद होते हैं। कई उद्योगों के उत्पाद पुरानी तकनीक के हो जाते हैं, ऐसे में तकनीक को बढ़ाने के लिए कई बार उद्योग बंद होते हैं। उन्होंने कहा कि कई कानून भी निवेश को रोक रहे हैं। धारा 118 निवेश बढ़ाने में एक बड़ी बाधक बन गई है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 64 औद्योगिक क्षेत्र हैं। सरकार जल्द ही 13 नए औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने के लिए भूमि चयनित की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें