फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर रंजना देवी हत्याकांड: पंचायत और स्कूल रिकार्ड में 14 वर्ष ही निकली आरोपी की उम्र, पुलिस ने की ये अपील

Mon, 10 Nov 2025 06:22 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

Hamirpur Ranjana Devi Murder Case: हमीरपुर में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड में नाबालिग आरोपी की उम्र पंचायत और स्कूल के रिकार्ड में भी 14 वर्ष दो माह ही निकली है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना के सासन पंचायत में रंजना देवी हत्याकांड में नाबालिग आरोपी की उम्र पंचायत और स्कूल के रिकार्ड में भी 14 वर्ष दो माह ही निकली है। आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार आरोपी की उम्र को जिला पुलिस ने रिवेरीफाई कर लिया है। इस रिकार्ड ने पुलिस के प्रारंभिक जांच के रिकार्ड को पुख्ता कर दिया है। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर आरोपी की फोटो पोस्ट कर उम्र 24 वर्ष का दावे करने वाले लोगों को जांच के दायरे में लिया गया है। कायदे से नाबालिग आरोपी की की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। बाल आरोपी की किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करना कानूनन गलत है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पहचान को उजागर करने वाले लोगों को पूछताछ के लिए जिला पुलिस ने तलब किया है।

विज्ञापन


बीते तीन नवंबर को घास काटने जा रही रंजना देवी पर आरोपी ने रेप के इरादे से हमला किया था। इस दौरान बचाव के प्रयास में दोनों में संघर्ष हुआ। इसी दौरान महिला का एक कान कट गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और प्रारंभिक जांच के आरोपी को धरा गया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। जांच में खून से सने हुए कपड़े भी आरोपी के घर से बरामद हुए हैं। वारदात के पांचवें दिन बीते शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया था। उसके बाद बीते रविवार को महिला के परिजनों ने रंजना के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। परिजनों ने भी यह दावा किया था कि आरोपी की उम्र अधिक है और वह शव को आरोपी के आंगन में जलाने पर अड़ गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था।

इस मामलों में पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर नाबालिग आरोपी की फोटो पोस्ट साझा न करें। जिला पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी नाबालिग है और आधार कार्ड के साथ अन्य दस्तावेजों की जांच में नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। मामले में निष्पक्षता से जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि वह सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों के नाबालिग की फोटो शेयर न करें।
विज्ञापन

सासन पंचायत को न करें बदनाम: प्रधान
सासन पंचायत की प्रधान अंजना देवी का कहना है कि आरोपी उनकी पंचायत का रहने वाला नहीं है। कुछ लोग भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह से पंचायत को बदनाम करना गलत है। पीड़िता रंजना देवी सासन से ताल्लुक रखती थी। रंजना के परिवार के साथ पंचायत के लोग खड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें