फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अमनेड़ में एक साथ जली दुनी चंद और रघुवीर की चिताएं, टियाले दा घट में पैराफिट से टकराई थी कार

Wed, 05 Nov 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा हेमराज शर्मा, ताल (हमीरपुर)।

सार

जिला हमीरपुर के टियाले दा घट में हुए कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अमनेड़ में मंगलवार को दुनी चंद और रघुवीर सिंह की चिताएं एक साथ जलीं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अमनेड़ में एक साथ जलीं दो चिताएं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमनेड़ गांव में खुशियों के रंगों में डूबी शाम मातम में बदल गई। बेटी के ससुराल से लौटते वक्त सोमवार देर शाम टियाले दा घट में हुए हादसे ने परिवार समेत पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

गाड़ी में सवार दुनी चंद (89) और उनके रिश्तेदार रघुवीर सिंह (60) की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अमनेड़ में मंगलवार को दुनी चंद और रघुवीर सिंह की चिताएं एक साथ जलीं। इस दौरान गांव में माहौल गमगीन रहा। दुनी चंद के घर से पोती की शादी का टेंट भी अभी उतरा नहीं था और मौत के काले साये ने घर को घेर लिया।

अमनेड़ निवासी दुनी चंद अपने बेटे अनिल कुमार, बेटियों सुदेश कुमारी और अनीता राणा, दामाद प्यार चंद व रिश्तेदार रघुवीर सिंह के साथ बेटी के ससुराल गए थे। बेटी की बारात सोमवार सुबह लौटी थी और उसके बाद शादी में शामिल होने के लिए दुनीचंद परिवार सहित धंगोटा गए थे।

वहीं, लौटते समय टियाले दा घट के पास उनकी टाटा बोल्ट कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दुनी चंद और रघुवीर सिंह ने दम तोड़ दिया।

वहीं, अन्य चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सोमवार देर शाम हादसे की खबर मिलते ही अमनेड़ गांव में कोहराम मच गया। मंगलवार को दुनी चंद और रघुवीर सिंह का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में मातम का माहौल है। दुख ही इस घड़ी में सभी गांव वाले पीड़ित परिवार के साथ हैं। चारों घायल गंभीर है। ईश्वर से कामना है कि वह जल्द ठीक हों। -पवन धीमान, ग्राम पंचायत, ताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें