फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: झुग्गी पर गिरा पेड़ आठ वर्षीय बच्चे की मौत, पिता घायल

Thu, 17 Apr 2025 11:20 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार की रात लोग अंधड़ के कारण डरे सहमे रहे। वहीं, बड़सर उपमंडल के प्रमुख बाजार मैहरे में मिनी सचिवालय भवन के साथ लगती कॉलोनी में प्रवासी मजदूर की झुग्गी पर चील का पेड़ गिरने से एक 8 साल के बच्चे की मृत्यु हो गयी है। 
 
विज्ञापन
झुग्गी पर गिरा पेड़ आठ वर्षीय बच्चे की मौत, पिता घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के प्रमुख बाजार मैहरे में मिनी सचिवालय भवन के साथ लगती कॉलोनी में प्रवासी मजदूर की झुग्गी पर चील का पेड़ गिरने से एक 8 साल के बच्चे की मृत्यु हो गयी है। रात के समय अचानक तेज हवाएं चलने से चील का पेड़ झुग्गी पर गिर गया, जिस कारण झुग्गी में सोये हुए एक बाप और बेटा उसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


स्थानीय युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए, भारी तूफान के बीच पहले पिता को झुग्गी से निकाला और बाद में 8 साल के बच्चे को निकाला। घायल पिता की पहचान सरवन कुमार के तौर पर हुई है, वहीं मृत्यु को प्राप्त बच्चे का नाम अभिषेक है, जिसकी उम्र 8 साल थी। स्थानीय युवाओं नें इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी उसी समय दे दी थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और अपनी कार्रवाई की है।

प्रवासी परिवार बिहार के दरभंगा जिला के नारायण पुर गांव का रहने वाला है। घायल सरवन कुमार को जिला अस्पताल हमीरपुर रेफेर किया गया है, वहीं बच्चे के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें