फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छात्र से बाइक छीन कर भागा था शातिर, भोटा में पुलिस ने पकड़ा; बड़सर का रहने वाला है आरोपी

Thu, 07 Nov 2024 05:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में एक बाइक सवार से उसकी बाइक छीनकर भाग जाने वाले शातिर को पुलिस ने भोटा में दबोच लिया। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो आरोपी भोटा के पास बाइक से गिर गया और घायल हो गया जहां पुलिस ने उसे धर लिया। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना भोरंज के तहत एक बाइक सवार से उसकी बाइक छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। एक छात्र भोरंज में एक निजी विवि में पढ़ता है तथा अपने बुलेट बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह महल के पास पहुंचा तो किसी कार्य के लिए बाइक से उतर रहा था कि अचानक से एक व्यक्ति ने उसकी बाइक उससे छीन ली और बाइक को लेकर भाग गया।

विज्ञापन


छात्र ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक छीनकर ले जाने वाले व्यक्ति का पीछा किया। वह जैसे ही भोटा के पास पहुंचा तो वह बाइक से गिर गया जिसमें उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने उसे भोटा के पास पकड़ लिया तथा उपचार के लिए भोरंज ले गए जहां से उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

व्यक्ति की पहचान अनिल निवासी बड़सर के रूप  में हुई। अब उसका इलाज हमीरपुर अस्पताल में किया जा रहा है तथा उसके विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें