फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाइक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, स्टैंड हटने से नीचे दबा

Sun, 08 Sep 2024 06:28 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

जिला हमीरपुर में एक तीन साल के बच्चे की बाइक के नीचे दबने के मौत हो गई। गंभीर घायल अवस्था में बच्चे के परिजन उसे बड़सर अस्पताल लाए लेकिन बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना बड़सर के तहत एक तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। बीती शनिवार शाम को बिझड़ी पंचयात के ढूढ़ार गांव में तीन वर्षीय अर्थव पुत्र अमित कुमार की मोटरसाइकिल से खेलते समय काल का ग्रास बन गया। बाइक का स्टैंड अचानक निकल गया और बच्चा बाइक के नीचे दब गया। गंभीर घायल अवस्था में बच्चे के परिजन उसे बड़सर अस्पताल लाए लेकिन बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन


यह घटना शनिवार शाम छह बजे के करीब की है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बच्चा घर के आंगन में लगी बाइक से खेल रहा था। इस दौरान बाइक अचानक से उसके ऊपर गिर गई। बच्चे को बचाने का परिजनों ने प्रयास किया। बच्चे को तुरंत बाइक के नीचे से निकाल कर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन मासूम की तब तक मौत हो चुकी थी। बड़सर अस्पताल में बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अर्थव माता पिता का इकलौता बच्चा था। अर्थव के पिता अमित सब्जी का कारोबार करते हैं जबकि माता गृहिणी है। बच्चे की मौत से गांव में शोक का माहौल है। थाना पुलिस बड़सर ने बीएनएस की धारा 194के तहत केस दर्ज किया है। बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें