फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग का काम कर रहे युवा की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
Youth working in welding dies due to electrocution
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते जोल गांव में वेल्डिंग का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक गरीब परिवार से संबंध रखता था। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सलौणी क्षेत्र के घुमारली गांव का अमित कुमार (34) पुत्र सुरजीत सिंह शनिवार को जोल गांव के एक घर में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान उसे अचानक करंट लग गया। जिस कारण वह झुलस गया। साथ काम कर रहे मजदूरों व लोगों ने उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कलौहण पंचायत प्रधान योगराज शर्मा ने बताया कि अमित सलौणी बाजार में किसी के पास वेल्डिंग का कार्य करता था और जोल में किसी घर में काम करने गया हुआ था। मृतक गरीब परिवार से संबंधित है। इसके पिता दिहाड़ी मजदूरी और छोटा भाई प्लंबर का काम करता है। थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें