फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधन के साथ घास काटने गई महिला तेंदुए के हमले में घायल

विज्ञापन
भोरंज में समधन के यहां घास काटने आई महिला से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत लज्याणी के गांव बगबाड़ में समधन की घासनियों से घास कटवाने आई महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। भाटकी देवी पत्नी सुंदर लाल गांव मसवाण तहसील पधर जिला मंडी अपनी समधन बिमला देवी पत्नी सुखलाल गांव बगबाड़ के घर घास कटवाने आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दोनों समधन घास काटने के लिए गांव से थोड़ा बाहर घासनी में गईं तो यहां घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला बोल दिया और भाटकी देवी की टांग में दांत गाड़ दिए। जब दोनों महिलाओं ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग गया। बिमला देवी ने अपने घर पर फोन से घटना की सूचना दी और घायल भाटकी देवी को परिजनों ने सिविल अस्पताल भोरंज में इलाज के लिए पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही गांव के नजदीक तेंदुआ दहाड़ने लगता है। दिन के समय भी तेंदुआ इन गांवों में दिखाई दे रहा है। जिससे लोगों में खौफ है। ग्रामीणों ने विभाग से क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है। ग्रामीणों में उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, राजीव, विजय, अशोक ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में भोरंज अस्पताल के डॉ. पृथी चंद ने बताया के तेंदुए ने महिला की टांग में दांत गाड़ दिए हैं। जिससे महिला की टांग की नस कट गई है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। इस बारे में वन खंड अधिकारी जगत राम ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। वे वन रक्षक के साथ मौके पर गए हैं। लोग सतर्क रहें व इकट्ठे ही घासनियों में जाएं। लोगों की मांग पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें