फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दूरसंचार विभाग के पोल काट रहे थे युवक, शोर मचाने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज में नशे की लत में फंस चुके कुछ युवक अब खंभे और लोहे के एंगल चुराने लगे हैं। गरसाहड़ ग्राम की निवासी माया देवी ने कहा कि पिछली रात 12 बजे जब वे परिवार सहित घर की छत पर सो रहे थे तो ठीक सामने सड़क पर आवाज आ रही थी। उसने देखा कि तीन युवक ब्लेड से दूरसंचार विभाग के लोहे के पोल को काट रहे थे। इस पर महिला ने शोर मचाया और युवक मौके से भाग गए। पीएचसी भरेड़ी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर भरेड़ी से सरकाघाट पुलिया के पास दूरसंचार विभाग ने केबल को महफूज रखने के लिए पुलिया के ऊपर लोहे के खंबे के अंदर से केबल को डाला हुआ था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नशे के आदी युवक अब किसानों की ओर से खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए एंगल भी उखाड़ कर ले जा रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी एसएचओ योगराज चंदेल ने कहा कि पुलिस की रात के समय अक्सर गश्त पर जाती रहती है। अगर कोई भी इन युवकों की पहचान के बारे में बता सकता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें