फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मालवाहकों को अपनी आर्थिकी का साधन बना रहे युवा

Sat, 15 Nov 2025 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने के लिए युवाओं ने अपना रोजगार क्षेत्र मालवाहनों के रूप में चयनित किया है। योजना के तहत करीब 75 कंपोनेंट चयनित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक युवाओं ने मालवाहकों को अपनी सफलता की कहानी लिखने के लिए चुना है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला के युवाओं ने अलग सोच रखते हुए अपना रोजगार शुरू करते हुए मालवाहकों को तवज्जो दी है। हालांकि महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर खोलने में भी रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 61 लोगों ने मालवाहक (पिकअप) खरीदकर अपना स्वरोजगार शुरू किया है।
हमीरपुर जिला में स्वरोजगार करने के लिए 61 युवाओं ने मालवाहक खरीदे हैं, वहीं योजना के तहत 16 महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर खोलकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए हैं। इसके अलावा विभिन्न व्यापारिक इकाइयों को खोलने के लिए 26 लोगों ने योजना का लाभ उठाया है।
विज्ञापन

दर्जी तथा बुटीक के लिए छह युवा व युवतियों ने पहल शुरू की है। लोक मित्र केंद्र के लिए दो लोगों ने अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। इसके अलावा शटरिंग आदि का कार्य शुरू करने के लिए 27 युवाओं ने हामी भरी है। इन सबसे अधिक 61 युवाओं ने मालवाहक के रूप में अपनी आर्थिकी सुदृढ़ की है।
योजना के तहत पुरुष, महिलाओं व विधवा महिलाओं को अलग-अलग अनुदान प्रदान किया जाता है। इसमें पुरुष वर्ग को 25, महिलाओं को 30 तथा विधवा महिलाओं को 35 फीसदी अनुदान दिया जाता है। ऐसे में लोग मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए आगे आए हैं।

कोट :

हमीरपुर जिले में युवाओं ने मालवाहक वाहन खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखाई है। जिले में 61 लोगों ने मालवाहक वाहन खरीदे हैं। स्वरोजगार के क्षेत्र में यह बहुत ही अच्छा कदम है। हालांकि स्वरोजगार के लिए अन्य मदों में लोगों ने अपनी रुचि दिखाई है। -ठाकुर भगत सिंह नेगी, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें