फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेगी यूनियन

Sat, 15 Nov 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हिमाचल भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधित सीटू की हमीरपुर ब्लॉक कमेटी की बैठक में उ
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधित सीटू 26 नवंबर को हमीरपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय शुक्रवार को हमीरपुर में जिला कार्यालय में आयोजित हिमाचल भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधित सीटू की हमीरपुर ब्लॉक कमेटी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने मजदूरों की सुरक्षा के लिए बनाए 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताओं में बदल दिया है। इसका मकसद देश के मेहनतकश लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर बंधुआ मजदूरी की तरफ धकेलना है। उन्होंने कहा कि देश को चंद उद्योगपतियों के हवाले करने का रोडमैप तैयार किया गया है।
उसी के आधार पर देश के सरकारी उद्यमों और प्राकृतिक संसाधनों को इनके हवाले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों के लिए बनाए गए मनरेगा जैसे कानून को भी कमजोर किया जा रहा है। लगातार फंड में कटौती की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप मनरेगा के काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

मनरेगा में काम करने के बाद लोगों को समय पर पूरा वेतन नहीं मिल रहा है, जिसके विरोध में 26 नवंबर को हमीरपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जोगिंद्र कुमार, प्रताप राणा, रंजन शर्मा, कमल, सपना, संदली, मीना, परवीन, नीलम सहित 40 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें