फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवाओं और ग्रामीणों ने की बावड़ी की सफाई

Sun, 23 Mar 2025 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांव खरवाड़ में युवा बावड़ी की सफाई के उपरांत। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
श्रमदान कर आसपास उगी झाड़ियों को काटा, कचरा भी ठिकाने लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लदरौर (हमीरपुर)। गर्मी का सीजन शुरू होते ही बावड़ियों की सफाई शुरू हो गई है। उपमंडल भोरंज के खरवाड़ गांव में लोगों ने बावड़ी की सफाई की। युवक मंडल प्रधान एसके राणा, उपप्रधान अरविंद कुमार सहित गांव के अन्य लोगों प्रवीण कुमार, दिनेश, तिलक राज ने सफाई कार्य में सहयोग दिया। लोगों ने करीब दो घंटे तक श्रमदान किया। उन्होंने बावड़ी के समीप लगती झाडिय़ों को काटा। इसके बाद पास ही पसरी गंदगी को भी बाहर निकाला।
विज्ञापन

गांव की इस प्राचीन बावड़ी के पानी का गांव के लोग इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों में पेयजल किल्लत होने के कारण प्राकृतिक जल स्रोत पानी की कमी को पूरा करने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। युवा मंडल प्रधान एसके राणा ने कहा कि सफाई के बाद हलवा बनाया गया, जिसे गांववासियों में बांटा गया। उन्होंने कहा कि गर्मी शुरू होने से पहले ही प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें