फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जमली धाम मेले में महिलाओं ने जलेबी और बोरी रेस में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ठाकुर द्वारा गोशाला जमली धाम में वार्षिक मेले का आयोजन वीरवार को धूमधाम से किया गया। कमेटी की ओर से नई फसल मंदिर में चढ़ाने और गोमाता की पूजा के बाद मेला शुरू हो गया। मेले में क्षेत्र के स्थानीय महिला मंडलों ने लोक संगीत, भाषण प्रतियोगिता, कुर्सी, जलेबी रेस, बोरी रेस और मटका फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। कमेटी की ओर से प्रथम, द्वितीय टीमों को इनाम देने के साथ-साथ सभी भाग लेने वाले महिला मंडलों को प्रोत्साहन के लिए प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन


मेले में दर्जनों दुकानदारों ने भी अपने-अपने उत्पाद बनाकर लोगों को उपलब्ध करवाए। महिला मंडल भलेड़ा, गाहरा, गजोह, स्वाहल, मझोट, शेर ने इस मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मेले में प्रधान रसील सिंह मनकोटिया, कै. प्रताप सिंह, जगदीश चंद, संजीव शर्मा दिनेश शर्मा, राजेश दीवान, लाला ओंकार चंद, तिलक शर्मा, रमेश शर्मा, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार व प्रकाश चंद भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। यह जानकारी कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें