फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 बस अड्डों में इसी माह वाई-फाई

Fri, 05 Feb 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 19 बस अड्डों पर फरवरी  के अंतिम सप्ताह तक वाई-फाई की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। संबंधित कंपनी ने वाई-फाई से संबंधित सभी उपकरण चयनित बस अड्डों पर स्थापित कर दिए हैं। कंपनी ने परीक्षण भी कर लिया है। एक दिन का ट्रायल किया गया था।
विज्ञापन


चंबा और बैजनाथ बस अड्डों पर वाई फाई का कार्य अंतिम चरण में है। कार्य पूरा होते ही सुविधा को सुचारु कर दिया जाएगा। कंपनी ने तकरीबन कार्य पूरा कर लिया है। अब 19 बस अड्डों पर यात्रियों व निगम के कर्मचारियों को निशुल्क वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। वाई-फाई शुरू होने से यात्री अपना ऑनलाइन कार्य बस अड्डा में निपटा सकते हैं।
---
इन बस अड्डों पर मिलेगी सुविधा
शिमला पुराना बस स्टैंड, चंबा, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, हमीरपुर, कांगड़ा, पालमपुर, सुंदरनगर, मंडी, नाहन, पांवटा साहिब, कुल्लू, सोलन, सरकाघाट, बैजनाथ, जोगिंद्रनगर, बिलासपुर, रामपुर और ऊना बस अड्डा पर सुविधा को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

---
फरवरी के अंत तक सुविधा शुरू होगी। रिलायंस कंपनी को इसका कार्य सौंपा गया है। कंपनी ने लगभग कार्य पूरा कर लिया है। शीघ्र सुविधा के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-एचके गुप्ता, जीएम एचआरटीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें